इस 1 टिप्स को अपनाने से 2 मिनट में आएगी गहरी नींद


By Sahil07, Sep 2024 04:30 PMnaidunia.com

गहरी नींद न आना

कुछ लोगों को रात के समय नींद नहीं आती है। गहरी नींद न आने की वजह से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है।

4-7-8 श्वास तकनीक

नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए 4-7-8 श्वास तकनीक को अपनाएं। इस टिप्स को अपनाने से गहरी नींद आएगी।

4 सेकंड तक सांस लें

सोने से पहले 4 सेकंड तक गहरी सांस लें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे मन में आने वाले गैर जरूरी विचार थम जाते हैं।

7 सेकंड तक श्वास रोक कर रखें

सांस लेने के बाद 7 सेकंड तक श्वास रोक कर रखें। इससे ज्यादा समय तक सांस रोकने की गलती करेंगे तो सेहत पर नुकसान पड़ सकता है।

8 सेकंड तक सांस छोड़ें

4 सेकंड सांस लेने के बाद 7 सेकंड तक सांस रोककर रखें। इसके बाद 8 सेकंड तक सांस छोड़ें। ऐसा करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी।

ध्यान केंद्रित करें

4-7-8 तकनीक को करने के दौरान ध्यान केंद्रित करें। माना जाता है कि फोकस के साथ इस टिप्स को अपनाने से नींद आने की समस्या दूर हो जाएगी।

कमरे का वातावरण शांत रखें

नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए सोते समय घर के वातावरण को शांत रखें। अगर कमरे में अशांति होगी तो यह तकनीक सही से नहीं कर पाएंगे।

नींद के स्तर में होगा सुधार

इस टिप्स को कुछ दिनों तक फॉलो करने से नींद के स्तर में सुधार हो सकता है। खासकर नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी।

यहां हमने जाना कि नींद के स्तर में सुधार करने के लिए किस तकनीक को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये 4 जूस पीने से कम होता है वजन