मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास बना रहता है। इसी वजह से लोग घर में श्रीयंत्र की स्थापना करते हैं-
श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, इसे घर में रखना शुभ और सकारात्मक फल देता है।
श्रीयंत्र को शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन स्थापना करना शुभ होता है। ऐसा करने से इसका प्रभाव और बढ़ जाता है।
ध्यान रखें कि श्रीयंत्र को ईशान कोण दिशा में रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
श्रीयंत्र के सामने रोजाना दीपक और अगरबत्ती जलाने से घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
इसे साफ और पवित्र जगह रखना चाहिए। अगर गंदगी या अव्यवस्थित जगह पर रखते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
श्रीयंत्र की पूजा करते समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।
श्रीयंत्र पर रोजाना सुबह नहाकर साफ पानी या दूध से धोकर गुलाब जल छिड़कें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
श्रीयंत्र को रखते समय इन बातों का रखें ध्यान।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com