जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, जब कुछ ठीक न चल रहा हो। ऐसे में हमारे मन में ये सवाल आने लगता है कि कहीं हमारी किसी गलती के कारण भगवान हमसे नाराज तो नहीं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, भगवान की हम पर कृपा बनी है या नहीं, यह पता लगाने के लिए कुछ संकेत मिलते हैं। जिससे आसानी से पता चल सकता है कि भगवान आपसे नाराज हैं या नहीं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर आपको मेहनत करने के बाद भी उसका फल नहीं मिल रहा या किसी भी काम को करने में अड़चने आ रही हैं तो यह संकेत है कि भगवान आपसे अप्रसन्न है।
बिना कारण बीमारी रहना या घर के किसी अन्य की अक्सर तबियत खराब रहना। यह बात भगवान इस ओर इशारा करती है कि भगवान आपसे नाराज हैं।
कई बार ऐसा होता है कि घर में धन तो आता है लेकिन पैसा टिकता ही नहीं। ऐसे में ये बात इस ओर इशारा करती है कि भगवान आपसे नाराज हैं। इससे बचने के लिए पूजा-पाठ और दान-पुण्य करें।
अगर घर में हमेशा लड़ाई होती है, परिवार के सदस्यों के बीच अनबन रहती है तो अशांति और नकारात्मकता का माहौल बनना। ये संकेत भगवान आपको अपने कर्म सुधारने की ओर इशारा करते हैं।
पूजा करते समय अगर आपके मन में अलग-अलग विचार चल रहे हैं। कई बार प्रयास करने के बाद भी मन नहीं लगता तो भगवान आपसे दूर हो रहे हैं।
इसके लिए श्रद्धा के साथ निस्वार्थ भाव से भगवान की पूजा करें। दूसरों का कभी बुरा न सोचे। दान-पुण्य करें और जरूरतमंदों की मदद करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM