घर में एक छोटा सा मंदिर बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है इसलिए घर में एक मंदिर बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का साफ होता है।
अगर आपके घर में मंदिर बना हुआ है, तो इस बात का ध्यान रखें कि मंदिर के आसपास सफाई रखें क्योंकि देवी-देवताओं को गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर के पास भूलकर भी कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए वरना ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर के आसपास किसी भी तरह की फटी हुई किताब खासकर धार्मिक किताबों को न रखें।
घर में शनि देव की मूर्ति को रखना अशुभ माना जाता है। हालांकि, शनि देव को हिंदू धर्म में न्याय का देवता माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर के पास भूलकर भी भारी चीजों को नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास खंडित मूर्ति को रखना भी अशुभ माना जाता है इसलिए अगर कोई मूर्ति खंडित हो जाए, तो उसे घर में न रखें।