चाय में बिना चीनी के पीने से स्वाद नहीं आता है और चीनी का सेवन शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित होता है। ऐसे में चीनी की जगह एक पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए।
ब्लड शुगर के मरीजों को चीनी का सेवन कम से कम करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, चीनी का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तुरंत बढ़ने लगता है।
अगर आप चाहते हैं कि चाय का भी सेवन करें और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो चाय में एक हरा पत्ता डालना चाहिए।
ब्लड शुगर के मरीज चाय में चीनी की जगह स्टीविया का पत्ता डालें। इसे डालने से चाय का स्वाद भी बढ़ेगा और शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।
बता दें कि स्टीविया के पत्ते का स्वाद मीठा होता है, जो चाय में चीनी की तरह ही काम करता है। लेकिन शुगर लेवल बढ़ता नहीं है।
स्टीविया में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता ह
डायबिटीज वालों के लिए स्टीविया का पत्ता किसी अमृत से कम नहीं होता है। इसका सेवन कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।