रेड मीट कुछ लोगों का पसंदीदा होता है। इसमें प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होती है इसलिए अधिकतर लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान भी हो सकते हैं।
इन दिनों हर दूसरा इंसान किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना चाहिए वरना समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। रेट मीट का सेवन कुछ समस्याओं में खाने से परहेज करना चाहिए।
अगर आप हार्ट के मरीज हैं, तो रेट मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेट मीट खाने से हार्ट की समस्या बढ़ने का खतरा होता है।
जो लोगों मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें भी रेट मीट का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।
किडनी के मरीजों को भी रेट मीट का सेवन नहीं करनी चाहिए। रेट मीट में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो किडनी की समस्या को बढ़ाता है।
डायबिटीज की समस्या इन दिनों आम होती ही रही है। इसके रोगियों को भी रेट मीट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें भी रेट मीट का सेवन करने से दूरी बनानी चाहिए। रेट मीट खाने से पेट खराब हो सकता है।