इन 5 महिलाओं का सम्मान न करने से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी


By Sahil25, Sep 2023 08:00 AMnaidunia.com

महिलाओं का सम्मान

प्राचीन काल और चाणक्य के समय में महिलाओं का बेहद सम्मान किया जाता था। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में महिलाओं को लेकर काफी कुछ लिखा है।

आचार्य चाणक्य

चाणक्य का कहना है कि जिस राज्य में महिलाओं का समान होता है और उन्हें पुरुषों के समान दर्जा दिया जाता है, वह राज्य हमेशा तरक्की करता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जिस घर में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, वहां देवी लक्ष्मी भी वास करती हैं। आइए जान लेते हैं कि आपको परिवार की किन महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

माता का करें सम्मान

धन की देवी लक्ष्मी उन लोगों से हमेशा प्रसन्न रहती हैं, जो अपनी मां का सम्मान और देखभाल करता है। ऐसा माना जाता है कि मां के आशीर्वाद से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं।

गुरु की पत्नी

व्यक्ति को गुरु का सम्मान तो करना ही चाहिए। चाणक्य का कहना है कि गुरु की पत्नी भी मां के समान ही होती है। इस वजह से गुरु मां को भी बराबर का मान सम्मान दिया जाता है।

पत्नी की मां

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि पत्नी की मां यानी सास को माता का दर्जा दिया जाता है। इस वजह से उनका आदर करने से भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न होती है।

मित्र की पत्नी

आचार्य चाणक्य का कहना है कि दोस्त की पत्नी के प्रति शुद्ध विचार रखने चाहिए। इतना ही नहीं, मित्र की पत्नी का भी मां की तरह ही सम्मान करें। ऐसा करने से देवियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

राजा की पत्नी

राज की पत्नी भी मां के समान होती है। चाणक्य के मुताबिक, राजा अपनी प्रजा का पालन पोषण संतान की तरह करता है। ऐसे में राजा जितना सम्मान उनकी पत्नी को भी देना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्त्री-पुरुष गलती से भी न करें ये काम, इज्जत हो जाती है कम