झाड़ू का सम्मान करने से होगी करियर में तरक्की


By Sahil22, Dec 2023 10:00 PMnaidunia.com

झाड़ू

घर की सफाई करने के लिए सभी झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। हिंदू धर्म में गंदगी दूर करने वाले झाड़ू का धार्मिक महत्व भी होता है।

मां लक्ष्मी का प्रतीक

झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से ही झाड़ू को पूजनीय माना जाता है और इसे रखने के कुछ नियम भी होते हैं।

झाड़ू का करें सम्मान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू का सम्मान करने वाले व्यक्ति को जीवन में अनेक फायदे मिलते हैं। वहीं, जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।

गरीबी होती है दूर

झाड़ू को धन का प्रतीक भी माना जाता है। जिस घर में झाड़ू का सम्मान किया जाता है, वहां गरीबी ज्यादा समय तक ठहर नहीं पाती है।

छुपाकर रखें झाड़ू

मान्यता है कि झाड़ू को हमेशा घर के अंदर छुपाकर रखना चाहिए। खासकर किसी बाहर वाले की नजर इसके ऊपर न पड़ने दें।

व्यापार में नहीं होगा नुकसान

ऐसा भी कहा जाता है कि जिन लोगों के घर में झाड़ू का सम्मान होता है। उन्हें कभी भी व्यापार या करियर के क्षेत्र में नुकसान नहीं होता है।

झाड़ू को रखें साफ

यदि आप चाहते हैं कि झाड़ू आपके लिए सकारात्मक तौर पर काम करें तो इसे हमेशा साफ करके ही घर के अंदर रखें। ऐसा न करना शुभ नहीं होता है।

कब बदलें झाड़ू?

घर के अंदर पुराना झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए। बता दें कि पुरानी झाड़ू को बदलने के लिए शनिवार का दिन बेहतर होता है। इस दिन घर के अंदर विशेष तौर पर सफाई भी करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा में चढ़ाने के बाद फूलों का क्या करें? जानें