कर्क राशि में अस्त होंगे वक्री शुक्र, इन लोगों की बढ़ेगी मुसीबत


By Sandeep Chourey20, Jul 2023 09:23 AMnaidunia.com

शुक्र ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को धन, समृद्धि, भोग-विलासिता के साथ-साथ सौंदर्य कारक ग्रह माना जाता है।

बढ़ेगी परेशानी

हिंदू पंचांग के मुताबिक, शुक्र ग्रह 8 अगस्त 2023 को कर्क राशि में वक्री और अस्त होंगे, जिससे कुछ राशि के जातकों की परेशानी बढ़ सकती है।

कमजोर शुक्र के परिणाम

जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में हैं, उनके वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है। आर्थिक तंगी भी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के धन भाव में शुक्र ग्रह अस्त हो रहे हैं, जिससे आर्थिक परेशानी हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें।

धनु राशि

धनु राशि के अष्टम भाव में वक्री शुक्र अस्त होंगे और इस कारण से खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक तनाव से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

तुला राशि

कर्क राशि में शुक्र के अस्त होने से तुला राशि वालों को भी अलर्ट रहना होगा। वाहन दुर्घटना हो सकती है। नौकरी और व्यापार में समस्याएं आ सकती है।

ये करें उपाय

शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए देवी लक्ष्मी की उपासना करें और सफेद वस्त्र दान करें। इसके अलावा गाय, कौवे, और कुत्ते का खाना खिलाएं।

विनायक चतुर्थी पर बनेगा रवि योग, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा