शनि की उल्टी चाल, 5 राशि के जातक पर दिखेगा असर


By Sandeep Chourey2023-04-24, 15:26 ISTnaidunia.com

न्याय के देवता शनि

शनि को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। एक राशि में शनि करीब ढाई साल मौजूद रहते हैं। शनि की उल्टी चाल हर जातक को प्रभावित करती है।

17 जून को व्रकी होंगे शनि

17 जून 2023 रात 10:48 बजे से शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इस स्थिति में शनि 4 नवंबर 2023 सुबह 8:26 बजे तक रहेंगे, इसके बाद वे फिर मार्गी हो जाएंगे।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल परेशानियां पैदा कर सकती हैं। धन हानि की संभावना बन रही है। पति-पत्नी के बीच तनाव भरा माहौल रहेगा।

वृषभ राशि

जिन जातकों की राशि वृषभ है, उनके लिए शनि का वक्री होना हानिकारक होगा। आने वाला समय चुनौतियों से भरा रहेगा। सेहत में भी गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में शनि की ढैया चल रही है। इस वजह से शनि का वक्री होना अशुभ होगा। वाद विवाद हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर बेहद सतर्क होकर चलना पड़ेगा, जो व्यक्ति व्यापार कर रहे हैं, उन्हें हानि हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनिदेव का वक्री होना नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। करियर को लेकर जागरूक रहना बहुत जरूरी है।

कई रोगों में फायदेमंद है हींग का सेवन