Richest Temple: ये हैं देश के टॉप-5 मंदिर, जहां आता है करोड़ों का चढ़ावा
By Sandeep Chourey
2022-12-26, 11:41 IST
naidunia.com
भारत के प्रसिद्ध मंदिर
भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो आस्था और वास्तुकला के लिए पहचाने जाते हैं। इन मंदिरों में हर साल करोड़ों रुपए का चढ़ावा आता है।
पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम
त्रिवेंद्रम स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर के पास 20 अरब डॉलर की संपत्ति है। यह देश का सबसे अमीर मंदिर है।
तिरुपति बालाजी मंदिर,आंध्र प्रदेश
मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर भारत का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है। यहां हर साल 650 करोड़ का चढ़ावा आता है।
मां वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू
मां वैष्णव देवी का मंदिर देश के सबसे अमीर और मशहूर मंदिरों में से एक है। यहां हर साल 500 करोड़ का दान किया आता है।
साईं बाबा मंदिर, महाराष्ट्र
शिरडी का मशहूर सांई बाबा मंदिर इस सूची में चौथे नंबर पर है। इस मंदिर में हर साल करीब 480 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है।
सिद्धिविनायक मंदिर, महाराष्ट्र
मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर भारत का पांचवां सबसे अमीर मंदिर है। यहां हर साल 125 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
Merry Christmas:132 साल पुराने चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेशन
Read More