जो व्यक्ति अपना वजन घटाना चाहता है, उसके लिए साइकिलिंग बहुत फायदेमंद है। कैलोरी बर्न करने में साइकिल मददगार साबित होती है।
अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं तो साइकिल जरूर चलाएं। इससे मस्तिष्क में खून का प्रभाव बेहतर बना रहता है जो तनाव की प्रक्रिया को कम करता है।
साइकिल चलाने के दौरान पैरों से पेडलिंग की जाती है। इससे पूरे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर में आक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है।
जो लोग कोई काम नहीं करते, उनकी तुलना में साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटी करने वालों के दिल बेहतर तरीके से काम करते हैं।
डॉक्टरों की मानें तो साइकिल चलाने वालों में कैंसर का खतरा कम रहता है। जिन्हें पहले से कैंसर है, वे डॉक्टर से परामर्श करने के बाद साइकिल चलाएं।
आजकल लोग थोड़ी दूरी तय करने के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप आसपास जा रहे हैं तो साइकिल से जाएं, इससे ईंधन की भी बचत होगी।