हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। ऐसे में घर का हर सामान वास्तु के अनुसार ही रखना चाहिए।
आमतौर पर हर घर में ही सोफा होता है, लेकिन अगर गलत दिशा में रखा है तो नुकसानदायक हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में एल सेफ सोफा है, तो एक हिस्सा पश्चिम और दूसरा हिस्सा दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर तीन सीटर वाला सोफा घर में रखना है, तो दक्षिण दिशा का चयन करें। यह दिशा बेहद ही शुभ मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोफे को खाली न रखें। ऐसे में सोफे के ऊपर आप पिलो को रख सकते है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।
कुछ लोग मेन के पास ही सोफे को रख देते है, लेकिन ऐसा करने से परहेज करना चाहिए वरना इस गलती की वजह से वास्तु दोष लग सकता है।
अगर आप वास्तु शास्त्र के इन नियमों का घर में सोफा रखते समय पालन करें, तो घर में सुख-शांति और खुशहाली आ सकती है।