हेल्थ के लिए ग्रीन टी को बेहद फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने से लेकर शरीर को फिट रखने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं।
बेहद कम लोग ग्रीन टी पीने के सही समय के बारे में जानते हैं। अगर आप गलत समय पर ग्रीन टी को पीते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।
ग्रीन टी पीने के लिए सुबह के समय को बेस्ट माना जाता है। यदि आप किसी और समय पर यह टी पीते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें।
ग्रीन टी पीने का सबसे ज्यादा फायदा सुबह खाली पेट पीने से मिलता है। ऐसा करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
सुबह के समय नियमित ग्रीन टी पीने से वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, आप बेहद आसानी से अपना वजन कम कर पाएंगे।
खाना खाने के बाद भी ग्रीन टी को पी सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह के बाद ग्रीन टी पीने का यह सबसे बेस्ट समय होता है।
अगर आप खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीते हैं तो डाइजेशन में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा, पेट से जुड़ी ज्यादातर परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
कुछ लोगों को रात में ग्रीन टी पीना अच्छा लगता है। हालांकि, ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और आपको समय रहते इस आदत को बदल लेना चाहिए।