गर्मियों में तरबूज खाने का सही समय क्या है?


By Arbaaj20, Apr 2024 02:00 PMnaidunia.com

तरबूज का सेवन

तरबूज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा कई रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए तरबूज रामबाण साबित होता है।

गर्मियों में वरदान

गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। गर्मियों में इसका सेवन करने की डॉक्टर भी सलाह देते है।

पानी की कमी दूर

गर्मी के मौसम में व्यक्ति सबसे अधिक पानी की कमी से जूझता है। शरीर में थोड़ी सी पानी की कमी होते ही सेहत खराब होने लगती है। तरबूज पानी की कमी को तेजी से दूर करता है।

कब करें सेवन?

किसी भी फल को सही समय पर ही खाना चाहिए। गलत समय पर खाने से परेशानियां बढ़ने का डर होता है। आइए जानते हैं कि तरबूज का सेवन कब करना चाहिए ?

तरबूज सही समय

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप तरबूज का सेवन कर रहे है, तो सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर के 12 बजे तक कर लें।

इस समय भी खाएं

सुबह के अलावा आप शाम में नाश्ते के समय में भी तरबूज का सेवन कर सकते है। शाम को भी करना फायदेमंद होता है।

रात में न खाएं

तरबूज का सेवन रात में करने से परहेज करना चाहिए। रात में तरबूज खाना शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। दरअसल, रात में खाने से पेट खराब हो सकता है।

तरबूज का सेवन नाश्ते में लेकर दोपहर 12 बजे तक करें, लेकिन रात में न खाएं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं ये 2 फल, रोज खाएं