जायफल का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है, लेकिन कम ही लोगों को पता होता हैं कि जायफल का सेवन करने पेट साफ किया जा सकता है। आइए जानते है कि इसका सेवन कैसे करना चाहिए।
आमतौर हर दूसरे व्यक्ति को पेट साफ न होने की समस्या रहती है। सुबह पेट करने में तरह-तरह की दिक्कत आती है, जिसके कारण कुछ खाया पिया नहीं जाता है।
जायफल पोषक तत्व से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसका सेवन करके पेट साफ हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर, विटामिन्स, मैग्नीशियम और कॉपर पाए जाते हैं।
पेट साफ करने के लिए आपको जायफल के साथ दूध का सेवन करना होगा। दूध और जायफल का मिश्रण पेट के लिए रामबाण साबित हो सकता है।
जायफल और दूध का मिश्रण बनाने के लिए जायफल का पाउडर बनाएं और 1 गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच पाउडर मिलाकर घोल लें।
अब इस गुनगुने मिश्रण का सेवन करें। दूध और जायफल का मिश्रण पीने से पेट साफ होता है। इसके साथ ही, आंतों की भी सफाई होती है।
पेट साफ करने के लिए जायफल और दूध का मिश्रण रात को सोने से पहले करें, ताकि सुबह उठकर पेट तुरंत आसानी से साफ हो सके।
इस तरह से जायफल का सेवन करने से पेट साफ हो सकता है। हेल्थ ही खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ