गर्मियों में किशमिश कैसे खाएं?


By Arbaaj01, Apr 2025 11:53 AMnaidunia.com

किशमिश का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन अलग तरीके से किया जाता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में किशमिश खाने का सही तरीका क्या है?

किशमिश की तासीर

किशमिश की तासीर गर्म मानी जाती है और गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए वरना पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

गर्मियों में किशमिश कैसे खाएं?

किशमिश की तासीर गर्म होती है, लेकिन फिर भी इसका सेवन इस मौसम में करना चाहिए। दरअसल, इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं।

भिगोकर खाएं किशमिश

गर्मियों में किशमिश का सेवन भिगोकर करना चाहिए। किशमिश भिगोकर खाने से गर्म तासीर में कमी आती है, जिससे पाचन खराब नहीं होता है।

ऐसे भिगोए किशमिश

रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में एक मुठ्ठी किशमिश डालकर रख दें। पानी में किशमिश को कम से कम 6 घंटे तक भिगोएं।

किशमिश खाने का सही समय

किशमिश का सेवन किसी भी समय में किया जा सकता है। लेकिन किशमिश खाने सा सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है।

किशमिश खाने के फायदे

गर्मियों में किशमिश का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट, शरीर को ऊर्जा, खून की कमी दूर और त्वचा हेल्दी रहती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asthma के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं ये 5 लोग