लोग जीवन में कितनी भी तरक्की कर लें, लेकिन वह पुराने नियमों को अपनाते ही हैं। अक्सर लोग अपने घर और दुकानों को बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू-मिर्च को बाहर लटकाते हैं। आइए जानते हैं कि नींबू मिर्च टांगने का सही तरीका क्या है-
नींबू मिर्च को मुख्य द्वार के बीचो-बीच लगाना चाहिए। ये जगह सबसे उत्तम मानी जाती है और इससे दुकान में बरकत बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नींबू मिर्च को मंगलवार या शनिवार को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन लगाने से किसी प्रकार की बुरी नजर नहीं लगती है।
दुकान में नींबू मिर्च को लटकाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।
नींबू मिर्च लटकाने से व्यापार को बुरी नजर नहीं लगती है और व्यापार में तरक्की भी होती है।
दुकान में लाभ पाने के लिए नींबू मिर्च को हर दिन बदलना चाहिए। साथ ही, इससे बरकत रुक जाती है।
दुकान के बाहर नींबू मिर्च लटकाने से दरिद्रता बाहर रुक जाती है और अंदर लक्ष्मी जी का वास होता है। इससे आपको लाभ मिलने की संभावना रहती है।
इन तरीकों से दुकान पर नींबू मिर्च टांग सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM