करवा चौथ पर ट्राई करें रितेश देशमुख के ये कुर्ते, पत्नी हो जाएगी इंप्रेस


By Sahil25, Oct 2023 08:00 PMnaidunia.com

रितेश देशमुख

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टिंग के अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस से भी फैंस इंप्रेस होते हैं।

करवा चौथ लुक

करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को इंप्रेस करने के लिए रितेश देशमुख के कुर्ता कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। बता दें कि रितेश के वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक कुर्ते मौजूद है।

कॉलर वाला कुर्ता

करवा चौथ पर सिंपल लुक कैरी करने के लिए आप रितेश देशमुख जैसा कॉलर वाला कुर्ता पहन सकते हैं। इस कुर्ते की आउटफिट में एक्टर भी कमाल लग रहे हैं।

वाइट प्रिंटेड कुर्ता

इन दिनों प्रिंटेड कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं। इस करवा चौथ आप भी रितेश जैसा कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ बेस कोट भी कैरी कर सकते हैं।

नेहरू स्टाइल कुर्ता

करवा चौथ के लिए यह नेहरू स्टाइल कुर्ता भी परफेक्ट रहेगा। इस स्टाइलिश कुर्ते को आप बलून कट पैंट के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

येलो कुर्ता

रितेश देशमुख का यह येलो कुर्ता भी बेहद खूबसूरत है। यदि आप लाइट लुक चाहते हैं तो इस कुर्ते से जरूर आइडिया ले सकते हैं।

अंगरखा स्टाइल कुर्ता

इस करवा चौथ रॉयल लुक के लिए आप अंगरखा स्टाइल कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ब्लैक की जगह आप इस तरह के कुर्ते को किसी अन्य रंग में भी चुन सकते हैं।

लाइट ब्लू कुर्ता

पत्नी को इंप्रेस करने के लिए आप लाइट ब्लू रंग का कुर्ता भी कैरी कर सकते हैं। इस लुक में रितेश भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भाग्यश्री के साड़ी लुक्स को इस फेस्टिव सीजन में करें ट्राई