संतुलित आहार है भुना हुआ चना, सर्दियों में इन बीमारियों से होता है बचाव


By Sandeep Chourey18, Jan 2024 12:42 PMnaidunia.com

भुने चने के फायदे

सर्दियों में सेहतमंद रखने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में भुने हुए चने का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

भुने हुए चने कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर के साथ-साथ आयरन भी भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

कोशिकाओं का निर्माण

भुने हुए चने के सेवन से कोशिकाओं के निर्माण तेजी से होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी होता है।

कम होता है फैट

भुने चने में फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। मोटापे की समस्या दूर होती है।

काले चने ज्यादा पोषक

काबुली चने की तुलना में काले चने में प्रोटीन और फाइबर दोनों ही ज्यादा मात्रा में होते हैं। इनमें आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट की भी मात्रा अधिक होती हैं।

कम होता है कोलेस्ट्रॉल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा होने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में भुने चने खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Oiling Before Bath: जानिए सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने के फायदे