रोहित ने विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए है।
हिटमैन रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का 31वां शतक लगा दिया है। रोहित ने 84 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली थी।
131 रनों की पारी में रोहित ने 155.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। हिटमैन ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 453 मैचों में 556 छक्के मारे है। 453 मैचों की लिस्ट में वनडे, टेस्ट और टी20 के सिक्सर भी शामिल है।
क्रिस गेल इस सूची में अब 553 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। गेल ने अपने करियर में 483 मैचों में 553 छक्के मारे है।
शाहिद अफरीदी के नाम भी 524 मैचों में 476 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। अफरीदी और रोहित का अब छक्कों के मामले में कोई मुकाबला नहीं है।
क्रिस गेल ने जहां 483 मैच और अफरीदी ने 524 मैचों में क्रमश: 553 और 476 छक्के मारे थे। वहीं रोहित ने यह कारनामा सिर्फ 453 मैचों में कर दिखाया हैं।