एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों ने कई कीर्तिमान रचा है। रोहित ने एशिया कप में कई कीर्तिमान हासिल किए है। अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ रोहित ने छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
शाहिद अफरीदी ने एशिया कप में 23 मैच की 21 पारियों 26 छक्के मारे थे। अफरीदी सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब तक शिखर पर बने हुए थे।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सुपर 4 मुकाबले में रोहित ने लगभग पिछले 2 मैचों की तरह इस मैच में भी स्थिरता के साथ पचासा मारा।
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान हिटमैन ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
रोहित ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 26 मैच की 25 पारियों में 28 छक्के मारने के साथ ही अफरीदी के सबसे अधिक छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने एशिया कप में अब तक इस टूर्नामेंट में 11 छक्के मारे है। जिसमें 2 श्रीलंका, 4 पाकिस्तान और 5 नेपाल के खिलाफ मारे है।
रोहित एशिया कप में 1000 रन पूरे करने से मात्र 61 रन दूर है। हिटमैन ने अब तक एशिया कप में 1 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 939 रन बनाए है।
रोहित शर्मा भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सिक्सर किंग है। हिटमैन ने अपने करियर में 543 छक्के मारे है। क्रिस गेल के (553 छक्के) से रोहित सिर्फ 10 छक्के ही पीछे है।