रोहित शर्मा के आईपीएल करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें


By Prakhar Pandey13, Apr 2024 02:43 PMnaidunia.com

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। अपने आईपीएल करियर में रोहित न सिर्फ एक उम्दा कप्तान रहे है, बल्कि वह एक अच्छे बल्लेबाजी भी रहे है। आइए जानते है रोहित शर्मा के आईपीएल करियर से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में।

आईपीएल करियर

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 248 मैच खेले है। रोहित को हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है, अपनी शानदार बल्लेबाजी से रोहित पूरे स्टेडियम का मनोरंजन करते है।

कुल मैच

रोहित शर्मा ने अपने करियर में 248 मैच की 243 पारियों में 29.61 की औसत से 6 हजार 367 रन बनाए थे। रोहित का बेस्ट आईपीएल स्कोर 109 रन हैं।

चौके और छक्के

रोहित शर्मा ने 248 मैचों में 571 चौके और 267 छक्के मारे है। रोहित आईपीएल में 130.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते है।

शतक और अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित ने 1 शतक और 42 अर्धशतक मारे है। 2024 में आईपीएल के 17वें सीजन में रोहित मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे है।

2013-2023

2013 से 2023 के बीच रोहित शर्मा ने 10 सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की थी। एमआई आज तक हर बार सिर्फ रोहित की कप्तानी में चैंपियन बनी है।

5 ट्रॉफी

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित एमएस धोनी के बराबर खड़े है।

बतौर कप्तान

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 158 मैचों में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। इन 158 मैचों में एमआई ने 87 जीत और 67 हार का सामना किया है।

अगर आपको रोहित शर्मा के आईपीएल करियर से जुड़ी ये बातें आपको पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

LSG vs DC: घर में अजेय एलएसजी का डीसी ने तोड़ा घमंड