विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के लिए अब सुपर 4 जगह बना पाना बिल्कुल भी आसान नहीं लग रहा है। दिग्गजों से भरी हुई टीम इस टूर्नामेंट में कोई खास कमाल नहीं कर पाई है।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में शामिल रही पाकिस्तान जब से भारत के हाथो मैच हारी हैं। तभी से वह लगातार नीचे खिसकती जा रही है।
पाकिस्तान इस समय प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर मौजूद है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया और फिर अफगानिस्तान के हाथों हार के चलते टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
नेट रन रेट के मामले में भी पाकिस्तान का बुरा हाल है। पाक ने अब तक 5 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते है। टीम के पास नेट रन रेट के मामले -.400 प्वाइंट हैं, जो की काफी ज्यादा कम है।
पाकिस्तान को भारत के हाथों 7 विकेटों से मिली हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया के हाथों 62 रन की हार का सामना और फिर अफगानिस्तान के हाथों 8 विकेटों से हार मिली थी।
पाकिस्तान के लिए अब वर्ल्ड के सेमीफाइनल में पहुंचने की कम उम्मीदें ही नजर आ रही है। अगर टीम यहां से अपने बचे सारे मैच जीत लेती हैं तभी वह सेमीफाइनल का रास्ता अख्तियार कर सकती है।
पाकिस्तान की टीम को उनकी खराब कप्तानी के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बतौर कप्तान बाबर की कप्तानी पर अब पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट भी सवाल उठा रहें हैं।
पाकिस्तान के लिए फील्डिंग हमेशा से ही खराब डिपार्टमेंट रहा है। टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कितना ही मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन उसे फील्डिंग में नुकसान उठाना पड़ता हैं।