भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है। विश्व कप 2024 को लेकर यह काफी अहम माना जा रहा है।
पिछले 14 महीने से टीम इंडिया में टी20 प्रारूप से बाहर चल रहे कैप्टन रोहित शर्मा की वापसी भी हुई है। साथ ही विराट कोहली को भी मौका दिया गया है।
इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक इतिहास रचने का शानदार अवसर है। यदि वह 44 रन बना लेते हैं तो बतौर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने 50 मैचों में 1570 रन बतौर कप्तान बनाए थे। रोहित का अभी 50 मैचों में 1551 रन है।
इसी के साथ एक रिकॉर्ड और रोहित के नाम इस सीरीज में दर्ज हो सकता है। बता दें कि शर्मा जी टी 20 अंतरराष्ट्रीय में छक्कों का दोहरा शतक लगा सकते हैं।
इसी के साथ एक रिकॉर्ड और रोहित के नाम इस सीरीज में दर्ज हो सकता है। बता दें कि शर्मा जी टी 20 अंतरराष्ट्रीय में छक्कों का दोहरा शतक लगा सकते हैं।
कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल इस रिकॉर्ड को छूने से 18 छक्के की दूरी पर हैं। हालांकि आगामी सिरीज में यह कर पाना इतना आसान नहीं हो सकता है।
इस वर्ष होने वाले टी20 विश्व कप में यह मुकाम रोहित शर्मा आसानी से हासिल कर सकते हैं। बता दें कि 1 जून 2024 से इसकी शुरुआत होने जा रही है।
रोहित शर्मा को टी20 में देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। अब उनकी वापसी होते ही फैंस की धड़कनें और तेज हो चुकी है।