विराट कोहली के वनडे में 6 सबसे तेज शतक


By Prakhar Pandey09, Jan 2024 12:05 PMnaidunia.com

विराट कोहली

वनडे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट कोहली ने अपने करियर में 50 वनडे शतक लगाए है। आइए जानते है विराट कोहली के 7 सबसे तेज शतकों के बारे में।

सबसे तेज शतक

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का सबसे तेज शतक साल 2013 में मारा था। इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे लंबा रन चेज भी किया था।

52 गेंदों में शतक

विराट ने जयपुर में 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से शतक लगाया था। विराट ने इस मैच में 192.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

61 गेंदों में शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में एक बार फिर विराट ने 61 गेंदों में शतक पूरा किया था। कोहली ने 115 रनों की पारी में 18 चौका और 1 छक्का मारा था।

भारत बनाम श्रीलंका

2012 में होबार्ट में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 76 गेंदों में शतक लगाया था। विराट ने अपनी इस पारी में 10 चौका और 1 छक्का मारा था।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 2018 में सेंचुरियन में एक वनडे मैच के दौरान विराट ने 82 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस दौरान कोहली ने 82 गेंदों में शतक पूरा किया था।

85 गेंदों में शतक

विराट ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में मात्र 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। अपने 166 रनों की पारी में कोहली ने 13 चौके और 8 छक्के मारे थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 88 गेंदों में शतक पूरा किया था। 2018 में खेली इस 140 रनों की पारी में विराट ने 21 चौके और 2 छक्के मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं 5 भारतीय बल्लेबाज