रूट वेजिटेबल आमतौर पर सर्दियों के मौसम में ज्यादा आती है। इन सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है।
रूट वेजिटेबल्स में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद होती है।
चुकंदर को जूस, सूप, सलाद के रूप में ले सकते हैं। इसमें मैंगनीज, फाइबर और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक होता है।
मूली में कैलोरी और कार्ब्स दोनों ही बहुत कम मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से मोटापा नहीं बढ़ता है। मूली के एंटी-फंगल गुण कई बीमारियों को ठीक करते हैं।
लहसुन शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाता है।
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकता है।