कमरे में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए या नहीं?


By Arbaaj25, Nov 2024 12:24 PMnaidunia.com

गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक माना जाता है। साथ ही कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं कि कमरे के अंदर में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए या नहीं?

घर में पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर कुछ पौधों को लगाना वर्जित होता हैं। वहीं, कुछ पौधे लगाने शुभ माने जाते हैं।

कमरे में गुलाब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के कमरे में आप गुलाब का पौधा लगा सकते है। इसे लगाने से जीवन में कई बदलाव भी होते हैं।

वैवाहिक जीवन में खुशियां

यदि आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं जा रहा है, तो कमरे में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से खुशियां आती हैं।

आर्थिक लाभ

अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानी चल रही है, तो कमरे में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलाब लगाने से धन बढ़ता है।

इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलाब का पौधा कमरे के अंदर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा किसी दिशा में न लगाएं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चलते समय अचानक किसी चीज के गिरने से किन बातों का संकेत मिलता है?