लाल गुलाब माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। ज्योतिष में इससे जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनको करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
गुलाब से जुड़े कुछ उपायों को करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। ये उपाय पूर्णिमा तिथि पर करने पर पूरे फल मिलते हैं।
अगर बहुत दिनों से कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं और इस वजह से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक सफेद कपड़ा लें और इसके चारों ओर गुलाब बांधकर जल में विसर्जित करें।
पूर्णिमा तिथि पर यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
वहीं, अगर कुंडली में ग्रह दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन एक पान के पत्ते में गुलाब की पंखुड़ियां लेकर मां भगवती को अर्पित करें।
अगर बार-बार कार्यों में असफलता मिल रही है तो पूर्णिमा के दिन तीन गुलाब और तीन बेला के फूल लें और इन्हें जल राशि में प्रवाहित करें।
यह उपाय करने से कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही काफी दिनों से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।
वहीं, अगर आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक कपड़े में लाल गुलाब, रोली और लाल चंदन लपेटकर मंदिर में रखें और गणेश जी की पूजा करें।
गुलाब से जुड़े ये उपाय पूर्णिमा के दिन करने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com