सुबह घर में खाना बने तो सबसे पहले बनी रोटी अलग कर दें। ये रोटी अन्य रोटियों से बड़ी होनी चाहिए।
अब इस रोटी के चार टुकड़े कर लें। इन चारों पर कुछ मीठा रखें।
रोटी का पहला टुकड़ा गाय को खिला दें। वहीं अपनी समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना करें।
अब दूसरा टुकड़ा काले कुत्ते को खिला दें। कुत्ते को रोटी खिलाते समय शनिदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए।
रोटी के तीसरे भाग को कौआ को खिला दें।
रोटी का आखिरी टुकड़ा घर पर आए किसी जरूरमंद को दें। इस उपाय को प्रतिदिन करने से किस्मत बदलने में देर नहीं लगेगी।