भूख ही नहीं, बुरा समय भी भगाएंगे रोटी के ये टोटके


By Sahil19, Sep 2023 01:34 PMnaidunia.com

रोटी के टोटके

ज्योतिष शास्त्र में टोटके का विशेष महत्व बताया गया है। पेट भरने वाली रोटी के भी कई चमत्कारी टोटके होते हैं, जो आपकी तमाम परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

पितृ दोष दूर करने का उपाय

ज्यादातर लोगों के घर में पितृ दोष की वजह से सुख-शांति नहीं होती है। इसके लिए तवे की पहली रोटी को अलग निकाल लें और इसके चार टूकड़े करके गाय, कुत्ते, कौवे और भिखारी को खिला दें।

शनि की बुरी नजर

अगर आपके जीवन पर शनिदेव की बुरी नजर है तो रात की बनी सबसे अंतिम रोटी को निकाल लें। अब इस पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें।

खानपान का वैभव

धार्मिक मान्यता के अनुसार दरवाजे पर आए व्यक्ति को भगवान का दर्जा दिया जाता है। घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए आपको अपने दरवाजे से किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं जाने देना चाहिए।

सफलता के लिए रोटी का उपाय

अगर आपको तमाम कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो रोटी का ये टोटका आपके काम आ सकता है। रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके चीनी डालकर चीटियों को खिला दें।

घर में शांति के लिए टोटका

सुबह की पहली रोटी गाय को खिलाएं और रात की आखिरी रोटी को कुत्ते को डाल दें। ऐसा करने से घर में हो रहे झगड़े कम हो जाएंगे।

करियर की समस्याओं का उपाय

करियर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का काम भी रोटी के टोटके करते हैं। इसके लिए रविवार या गुरुवार को रोटी पर तेल लगाकर दो रंग के कुत्ते को खिलाएं।

कालसर्प दोष

कालसर्प दोष का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर काफी बुरा पड़ता है। इससे बचने के लिए किसी गरीब व्यक्ति को भोजन खिलाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Gaur Gopal Das Advice : इंसान की कामयाबी के सबसे बड़े दुश्मन हैं ये 3 चीजें