घर में रखी रोटी से भी चमक सकता है भाग्‍य, जानें कैसे?


By Sahil04, Mar 2024 08:00 PMnaidunia.com

दिनों के अनुसार मिलाएं ये चीजें

रोटी बनाने के लिए सबसे पहले किचन में आटा तैयार किया जाता है। यदि आप दिनों के अनुसार आटे में कुछ चीजें मिलाते हैं तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

दूध मिलाएं

सोमवार के दिन आटे में थोड़ा सा दूध जरूर मिलाएं। ऐसा करने से आप इमोशनल तौर पर मजबूत हो जाएंगे और कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत बनेगी।

शक्कर या चीनी मिलाएं

मंगलवार के दिन आटे में थोड़ी सी चीनी या शक्कर मिलाएं। ऐसा करने से आपका मंगल ग्रह मजबूत होता है और रक्त संबंधित बीमारियों का खतरा भी टल जाता है।

सूखा धनिया मिलाएं

बुधवार के दिन आटे में सूखा धनिया मिलाएं। इस उपाय की मदद से बुध ग्रह मजबूत होता है और ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

आटे में मिलाएं बेसन

गुरुवार के दिन आटे में थोड़ा सा बेसन मिलाने से गुरु ग्रह मजबूत बनता है। इसके साथ ही, आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

आटे में घी डालें

शुक्रवार के दिन रोटी बनाने के आटे में थोड़ा सा घी मिलाएं। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सरसों का तेल मिलाएं

शनिवार के दिन आटे में सरसों का तेल मिलाने से शनि मजबूत होता है। ऐसा करने से आने वाले संकटों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

थोड़ा सा गुड़

रविवार के दिन आटे में थोड़ा सा गुड़ जरूर मिलाएं। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और इंसान के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

यहां हमने जाना कि रोटी के उपाय कैसे आपकी किस्मत खोल सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 5 राशियों के लड़के होते हैं बेस्ट बॉयफ्रेंड और पति