शरीर से कोलेस्ट्रॉल को निचोड़ फेकेगी यह 1 रोटी


By Lakshita Negi18, Jan 2025 12:00 PMnaidunia.com

रोटी खाने के फायदे

रोटी तो हर भारतीय घर में रोजाना खाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है रोटी खाकर आप कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकते हैं? रोटी में एक मसाला मिलाकर इसे खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोटी किस तरह बनाएं।

अजवाइन के फायदे

अजवाइन में थाइमोल नामक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर में ब्लड फ्लो को सही करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज हार्ट हेल्थ को भी अच्छा करते हैं।

रोटी में अजवाइन से क्या होता है?

आटे में अजवाइन डालकर रोटी बनाने से यह मामूली रोटी एक हेल्दी फूड में बदल जाती है। अजवाइन वाली रोटी डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग करती है और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है।

अजवाइन वाली रोटी बनाने का तरीका

अजवाइन वाली रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे में एक चम्मच अजवाइन मिलाकर हल्के गुनगुने पानी से इसका डो बना लें। इस डो से नॉर्मल रोटी बनाएं और खाएं। ये रोटिया टेस्टी और हेल्दी होती हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाले नुकसान

शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाए तो इससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड वेसल्स में प्लाक जम जाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए रोटी

अजवाइन वाली रोटियों में मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग करता है। जिससे पेट की  प्रॉब्लम्स कम होती है और गट हेल्दी रहता है। डाइजेशन ठीक होने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अजवाइन वाली रोटी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट प्रॉब्लमस से बचाव करते हैं। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाती है।

वेट मैनेजमेंट के लिए रोटी

अजवाइन वाली रोटी वेट लॉस में भी मदद होती है। इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं बढ़ता है।

अजवाइन की  रोटियों को ट्राई करें और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें। यह आपको हेल्दी तो रखेंगी ही साथ में खाने का टेस्ट भी इंहेंस करेंगी। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

रात को सोने से पहले भीगे मखाने खाने से क्या होता है?