सुपरफूड माने जाते हैं लहसुन-प्याज, इनके सेवन में बरतें ये सावधानी


By Shailendra Kumar03, May 2023 06:09 PMnaidunia.com

कई तरह के पोषक तत्व

प्याज और लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और इसीलिए आयुर्वेद में इन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है।

रक्त की अशुद्धियां

प्याज रक्त में घुली अशुद्धियों को दूर करता है। वहीं, लहसुन कई स्वास्थ्य समस्याओं से आराम दिलाता है।

शरीर का तापमान

गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए प्याज और लहसुन का सेवन किया जा सकता है।

फ्री रैडिकल्स से बचाव

प्याज और लहसुन में एलियम नामक एक तत्व पाया जाता है जो फ्री-रैडिकल डैमेज से बचाता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता

लहसुन-प्याज खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। जिससे बार-बार बीमार पड़ने से मुक्ति मिलती है।

इंफेक्शन से राहत

इन दोनों में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो इंफेक्शन्स और बीमारियों से बचाते हैं।

ना करें अधिक सेवन

आयुर्वेद में इन दोनों के बहुत अधिक सेवन से मना किया गया है। वहीं नियंत्रित मात्रा में खाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

प्याज के नुकसान

दरअसल अधिक प्याज खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो सकता है।

लहसुन के नुकसान

वहीं, लहसुन सुस्ती बढ़ाता है और इससे नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए इनका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

Red chilli: अधिक लाल मिर्च स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक