रुमाल हर व्यक्ति के जेब में तो होता ही है, लेकिन ज्यादातर लोगों को रुमाल से जुड़े इन टोटकों के बारे में नहीं पता होगा। आइए जानते है रुमाल के बेजोड़ टोटकों के बारे में।
सफलता के लिए रुमाल के प्रयोग करने की विधि में बदलाव करना होगा। जेब में रुमाल को 4 से 6 फोल्ड करके रखने से आपके अंदर पॉजिटिविटी आती है और कार्य में सफलता भी मिलती है।
सूर्य के अशुभ प्रभाव से निपटने के लिए केसरिया रंग का रुमाल जेब में रखना चाहिए। इसके अलावा आप केसरिया रंग की टाई, स्कार्फ भी पहन सकते है।
पीले रंग के रुमाल के उपयोग से आपको बिजनेस में हो रहे नुकसान में कमी आएगी। पीले रंग के रुमाल के उपयोग से आपको जीवन में बदलाव भी नजर आने लगेंगे।
कभी भी दूसरे के रुमाल का उपयोग न करें और न ही किसी को अपना रुमाल दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
रुमाल को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए, इसके अलावा गाढ़ा रंग की रुमाल रखने से भी बचना चाहिए।
हमेशा हल्के रंग के रुमाल का उपयोग ही करना चाहिए। ऐसा करने से आपके अंदर सकारात्मकता आती है।
कहीं भी बाहर जाते समय हमेशा रुमाल अपने साथ रखनी चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसका उपयोग कर सकें।