मंदिर से तुलसी घर में लाने के फायदे


By Kushagra Valuskar04, Jul 2023 09:34 PMnaidunia.com

देवी लक्ष्मी

हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

तुलसी

अगर मंदिर से लाकर तुलसी घर में लगाई जाए को यह शुभ होता है। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं।

ग्रह दोष

तुलसी का पौधा घर पर लगाने से ग्रह दोष दूर होता है। मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद तुलसी के पत्तों को अपने साथ ला सकते हैं।

तुलसी उपाय

मंदिर में लगी तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर उन्हें भगवान के आगे चढ़ाएं। उसके बाद पत्तों को गंगाजल से धोएं।

स्थान

मंदिर से लाई गई तुलसी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन की कमी नहीं होगी।

तुलसी पत्ते

पत्तों के सूख जाने पर इन्हें नए पत्तों के साथ बदल दें। वहीं, पुरानी पत्तियों को मिट्टी में गाड़ दे। ऐसा करने से घर में समृद्धि आएगी।

सकारात्मक ऊर्जा

मंदिर से तुलसी के पत्तों को घर में लाने से वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसका महत्व