क्रिकेट में अक्सर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। लेकिन 28 नवंबर को भारत के एक बल्लेबाज ने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया था, जो किसी चमत्कार से काम नहीं।
भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 नवंबर 2022 को एक ओवर में 7 छक्के मारे थे।
ऋतुराज गायकवाड़ का यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है, जिसे अभी कोई क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है।
एक ओवर 6 गेंद की होती है, ऐसे में बल्लेबाज अधिक से अधिक से 6 ही छक्के लगा सकता है।
ऋतुराज गायकवाड को एक नो बॉल के कारण 7 गेंदे खेलने को मिली थी, जिसके कारण ऐसा संभव हो पाया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए यूपी के गेंदबाज शिव सिंह के ओवर में सात छक्के मारे थे।
एक नो बॉल के कारण गायकवाड़ ने 7 बॉलमें शिव सिंह के इस ओवर में 43 रन मारे थे। जिसके बाद उनके नाम ये रिकोर्ड दर्ज हो गया।
ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने एक ओवर में सात छक्के जड़े हैं।
इस तरह ऋतुराज गायकवाड़ के नाम आज भी यह रिकॉर्ड कायम है। इसी तरह स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naiduniya.com के साथ