सचिन तेंदुलकर ने इन टीमों के खिलाफ मारे है सबसे ज्यादा शतक


By Prakhar Pandey01, Feb 2024 08:27 AMnaidunia.com

सचिन तेंदुलकर

कीर्तमानों से भरे करियर में सचिन ने हर टीम की बराबर धुलाई की थी। आइए जानते है सचिन तेंदुलकर ने किन टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए थे।

रिकॉर्ड्स की भरमार

सचिन ने अपने करियर में 100 शतक बनाए है।100 शतक बनाने में उन्हें कई टीमों के गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली थी। हर चुनौती का भरपूर जवाब देते हुए सचिन ने सभी मुश्किल पार की थी। यह आंकड़े वनडे+टेस्ट के होंगे।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना सचिन काफी पसंद करते थे। अपने 100 शतकों में से 20 शतक सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मारे थे। वनडे+टेस्ट= मिलाकर सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 मैच खेले थे।

श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए सचिन तेंदुलकर ने 17 शतक ठोके थे। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए 109 मुकाबलों में सचिन ने 17 शतक बनाए थे। लंका के खिलाफ सचिन 49.11 की औसत से 23 अर्धशतक भी ठोके थे।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी सचिन ने 83 मैचों में 38.28 की औसत से 12 शतक मारे थे। सचिन ने  13 पचासे भी ठोके थे।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलते हुए सचिन ने दोनों के खिलाफ 9-9 शतक लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ 69 मैचों में 9 शतक और न्यूजीलैंड के खिलाफ 66 मैचों में 9 शतक मारे थे।

जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान

जिम्बाब्वे के खिलाफ सचिन ने 43 मैचों में 57.37 की औसत से 8 शतक बनाए थे, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी तेंदुलकर ने 60 मैचों में इतने शतक ठोके थे और भारत के पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ भी तेंदुलकर ने 87 मैचों में 7 बार 100 बनाया था।

बांग्लादेश और नमीबिया

बांग्लादेश के खिलाफ सचिन ने सिर्फ 19 मुकाबले ही खेले थे। इस दौरान उन्होंने 82.25 की औसत से 6 शतक बनाए थे। वहीं केन्या के खिलाफ 4 और नामीबिया के खिलाफ 1 मैच में 1 शतक मारा था।

पूरे 100 शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 + श्रीलंका के खिलाफ 17 + साउथ अफ्रीका 12 + इंग्लैंड 9 और न्यूजीलैंड 9 + जिम्बाब्वे 8 + वेस्टइंडीज 7 + पाकिस्तान 7+ बांग्लादेश 6 + केन्या 4 + नमीबिया 1 =100 शतक।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में 100 से ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज