केसर में मौजूद कैरोटीनायड रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है। केसर के उपयोग से श्वेत रक्त कोशिकाओं में इजाफा होता है, जिससे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।
केसर में एंटीआक्सीडेंट तत्व होते हैं जो आंखों में रक्त प्रवाह बेहतर बनाते हैं। इससे बढ़ती उम्र से जुड़े नेत्र रोग का असर कम होता है।
केसर में मौजूद क्रोसिन नामक तत्व कैंसर रोगियों में कैंसर सेल्स को खत्म करने में मददगार होता है। यह नई कैंसर सेल्स को बनने से भी रोकता है।
केसर भूख कम करके आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा कम करता है। केसर के सेवन से कोलेस्ट्राल का स्तर भी घटता है, जिससे हृदय संबंधित बीमारी, बीपी आदि का खतरा कम हो जाता है।
केसर के उपयोग से अनिद्रा से राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है। रात में गर्म दूध में डालकर केसर का सेवन करें।
केसर के सेवन से जोड़ों के दर्द में कमी के साथ तमाम तरह के हड्डी संबंधी रोगों से राहत मिलती है।