एक दो नहीं.. Saif Ali Khan के नाम है इतनी Hit फिल्मों का रिकॉर्ड


By Ritesh Mishra16, Jan 2025 10:05 AMnaidunia.com

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। ये हमला उनके मुंबई के बांद्रा में स्थित घर में रात के 2 बजे हुआ है।

सैफ अली खान पर हमला

यह हमला घुसपैठ के इरादे से घुसे चोर ने सैफ अली खान पर किया है। अज्ञात चोर ने सैफ पर 6 बार चाकुओं से हमला किया है। जिसके बाद चोर अंधेरे का फायदा उठा कर घर से फरार हो गया।

सैफ अली खान की हिट फिल्में

घायल सैफ अली खान को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सैफ अली खान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। आज हम इस, लेख में सैफ की हिट फिल्मों के बारे में जानेंगे।

दिल चाहता है

साल 2001 में आई फिल्म किरदार में सैफ अली खान ने रोमांटिक लड़के का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराया था।

कल हो न हो

सैफ अली खान की साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में एक्टर ने रोहित पटेल का किरदार निभाया था।

हम तुम

साल 2004 में आई फिल्म हम तुम में सैफ अली खान ने एक कार्टूनिस्ट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए एक्टर को नेशनल अवार्ड भी मिला था।

लव आज कल

साल 2007 में आई फिल्म लव आज कल में एक्टर ने जयवर्धन सिंह और वीर सिंह का डबल रोल निभाया था। जयवर्धन का किरदार आज के मॉडर्न युग के युवा को दर्शाता है।

रेस

साल 2008 में आई फिल्म रेस में सैफ अली खान ने रणवीर सिंह का रोल अदा किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

TV की ये टॉप जोड़ियां जो बनी Reel लाइफ से Real लाइफ पार्टनर