टीवी जगत के कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में बस्ती हैं। आज भी फैंस उनको साथ देखने के लिए तरसते हैं। उनमें से कुछ जोड़ियां लाइफ पार्टनर बन गए हैं।
आज हम इस लेख में टीवी जगत के कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जो अब रियल लाइफ में शादी कर चुके हैं।
टीवी की दुनिया में मशहुर जय भानुशाली और माही विज फेमस कपल हैं। दोनों कुछ समय रिलेशन में रहने के बाद अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
रवि और सरगुन मेहता दोनों टीवी जगत के जाने माने नाम हैं। इसके साथ ही वो टीवी की फेवरेट जोड़ी भी हैं। अब ये दोनों कपल से रियल लाइफ में पर्टनर बन गए हैं।
टीवी का फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी रियल लाइफ कपल बन चुके हैं। दोनों की शादी को कई साल हो गए हैं।
सनाया ईरानी और मोहित दोनों ने कई शोज किए हैं। दोनों अब रियल लाइफ पार्टनर बन चुके हैं। साल 2016 में दोनों ने शादी की थी।
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने कई टीवी शो में साथ काम किया है। आज यह कपल असल जिंदगी में पति-पत्नी है।
टीवी जगत की मशहूर जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्दी शादी करेंगे।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com