सलमान की रिजेक्ट फिल्मों ने शाहरुख को बनाया स्टार


By Prakhar Pandey19, May 2023 04:59 PMnaidunia.com

सलमान और शाहरुख

सलमान खान और शाह रुख खान के झगड़े से लेकर उनकी दोस्ती तक, हर चीज सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि सलमान की कुछ रिजेक्ट फिल्मों ने शाह रुख को स्टार बना दिया।

कल हो ना हो

कल हो न हो फिल्म पहले सलमान को ऑफर हुई थी। लेकिन फिल्म रिजेक्ट करने की उनकी वजह मूवी में पहले से शाहरुख का होना था।

किरदार

सलमान खान को मूवी में रोहित पटेल का किरदार ऑफर किया गया था जिसे बाद में सैफ अली खान ने निभाया था।

चक दे इंडिया

चक दे इंडिया फिल्म भी शाहरुख से पहले सलमान को ऑफर हुई थी। लेकिन सलमान को फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर ऐतराज था। जिसके चलते उन्होंने फिल्म से बैकआउट कर लिया था।

शाहरुख

चक दे इंडिया फिल्म में बाद में शाहरुख खान ने अहम किरदार निभाया हैं। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया और मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड की अबतक की सबसे बेस्ट रोमांटिक फिल्म हैं। इस फिल्म को पहले सैफ और फिर सलमान दोनों को ऑफर की गई थी। लेकिन दोनों ने ही इसे करने से मना कर दिया।

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म बाद में शाहरुख खान को ऑफर की गई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

बाजीगर

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजीगर फिल्म के मेकर्स पहले इस फिल्म में सलमान खान का लीड किरदार में लेना चाहते थें। बाद में यह किरदार शाह रुख खान ने निभाया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे