बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर साल सिनेमाघरों में धमाल मचा देते हैं। ईद हो या होली हर साल उनकी कोई न कोई फिल्म जरूर आती है।
साल 2024 में भाईजान की फिल्म देखने के लिए फैंस तरस गए। फैंस के लंबे इंतजार के बाद 2025 में सल्लू मियां एक बार फिर सिनेमा घरों में धमाल मचाने को तैयार हैं।
जब से सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ऐलान हुआ है। तब से भाईजान के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई महीनों से फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी।
फाइनली 28 दिसंबर को फिल्म का टीजर फैंस को दिखाया गया, जिसमें सल्लू मियां की दबंगई छा गई। उनका अवतार और डायलॉग से फैंस काफी इंप्रेस नजर आए।
सिकंदर का दर्शकों में इतना उत्साह देखने को मिला है कि 24 घंटे के रिकॉर्ड से ही साफ पता लग गया।
सिकंदर फिल्म के टीजर ने धूम मचा दी हैं। केवल 24 घंटे के अंदर इस टीजर को 48 मिलियन लोगों ने देखा और यह यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
फिल्म के निर्देशक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सिकंदर को मिले इतने प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद किया है।
इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर सलमान खान हैं, वहीं लीड एक्ट्रेस के तौर पर रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com