अगर आपका भी दुर्भाग्य खत्म नहीं हो रहा है तो नमक के इन उपायों को अपनाएं। आइए जानते है नमक के ऐसे उपायों के बारे में जो आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।
नमक किचन में डिशेज का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही इसके उपायों से आप अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर घर के सदस्यों में आए दिन क्लेश होते रहते हैं या घर में नकारात्मकता महसूस होती है। तो पोंछा लगाते समय उसमें एक चुटकी नमक मिला लें।
मंगलवार के दिन नमक वाला पोछा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। इस उपाय को करने से दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगता हैं।
अगर आपके घर में लंबे समय से कोई घर का सदस्य बीमार चल रहा है तो बिस्तर के नीचे कांच की बोतल में नमक भरकर रख दें। हर महीने बोतल से नमक को बदलते रहें। जल्द फायदा मिलेगा।
नमक की बोतल में एक लौंग डालकर रख दें। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस उपाय से घर में धन की किल्लत दूर होती हैं।
एक चुटकी नमक को अपने नहाने के पानी में मिलाकर उससे स्नान करें। ऐसा करने से आलस्य दूर रहता है और तम-मन हमेशा तरोताजा रहता हैं।
कभी भी लोहे से बने बर्तन में नमक नहीं रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार हमेशा कांच की भन्नी में ही नमक भरकर रखना चाहिए।