भारत समेत विश्व भर में बायोपिक फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं सैम बहादुर से लेकर नेपोलियन तक जल्द रिलीज होने वाली इन बायोपिक फिल्मों के बारे में।
सैम बहादुर मूवी भारत के पूर्व फील्ड मार्शल सैम मानिक शां के ऊपर बेस्ड है। विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हॉलीवुड की फिल्म ओपेनहाइमर परमाणु बम के जनक जे रॉबर्ट की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया था।
कैप्सूल गिल में अक्षय कुमार बहादुर माइनिंग चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा स्टारर चकदा एक्सप्रेस भी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया था।
नेपोलियन एक हॉलीवुड बायोपिक फिल्म होगी। यह फिल्म फ्रांसीसी रूलर ‘नेपोलियन’ के जीवन पर आधारित होगी। नेपोलियन 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
ताली वेब सीरीज एक ट्रांसजेंडर सोशल ऐक्टिविस्ट गौरी सावंत के लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में सुष्मिता सेन गौरी सावंत के किरदार में नजर आएंगी।
गोल्डा इजरायल की आयरन लेडी कही जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री गोल्ड मेयर पर बेस्ड हैं। इस फिल्म का निर्देशन गाय नटीव ने किया हैं।