सफेद चावल के स्थान पर आजकल लोग 'समा का चावल' खाना बेहद पसंद करते हैं क्योंकि यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है।
समा का चावल शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। रोज खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। सफेद चावल की तुलना में यह ज्यादा सेहतमंद होता है।
समा का चावल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसका सेवन कर सकते हैं।
शरीर में आयरन की कमी होने पर भी समा के चावल को शाम को थोड़ी मात्रा में सेवन रोज किया जा सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।
बढ़ते वजन से परेशान हैं तो सफेद चावल के बजाय समा के चावल खाएं। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। इसमें मौजूद फाइबर तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी यह चावल बहुत लाभकारी है। शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार है।
समा का चावल खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी दूर होती है। प्रोटीन शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में काफी सहायक होता है।