शनि-सूर्य के समसप्तक योग से 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस


By Shivansh Shekhar31, Jul 2024 03:00 PMnaidunia.com

ग्रहों का राशि परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है। इसका असर मानव जीवन के ऊपर देखने को मिलता है।

180 डिग्री पर सूर्य-शनि

बता दें कि अभी शनि कुंभ में हैं और अगस्त में सूर्य सिंह राशि में जाएंगे। दोनों अपनी स्वराशि में होने पर दोनों एक दूसरे से 180 डिग्री पर मौजूद हैं।

7वें भाव में संचार

दोनों एक दूसरे से 7वें भाव में संचार करते हुए दूसरे पर दृष्टि डालेंगे। इस योग के प्रभाव से आपके अच्छे दिन की शुरुआत जल्द ही हो सकती है।

पहले हुई थी युति

इसका असर कुछ राशियों पर भी होता है। इससे पहले शनि और सूर्य की युति 14 मार्च को खत्म हुई थी, क्योंकि सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया था।

तीन राशि के अच्छे दिन

इस युति के खत्म होने से तीन राशियों का जीवन खुशहाल बन सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

वृष राशि के जातक

सूर्य और शनि की युति से वृष के जातकों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। इसलिए इस समय आपके करियर में तरक्की और कारोबार में उन्नति होगी।

मकर राशि के जातक

शनि और सूर्य की युति खत्म होने से मकर राशि वालों के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधार सकता है। इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि के जातक

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति खत्म होना लाभप्रद हो सकता है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही दैनिक इनकम बढ़ेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पर्स में मृत व्यक्ति की फोटो रखनी चाहिए या नहीं?