हाथों की रेखाओं के अलावा सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट का भी महत्व होता है। इसके आधार पर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में जिक्र किया गया है कि कैसे दांतों की आकृति वाले लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। साथ ही, उन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
जिनके आगे के दांतों के बीच में गैप होता है, ऐसे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि दांतों के बीच में गैप वाले व्यक्ति दूसरों के पैसों पर खूब ऐश करते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग काफी खर्चीले भी होते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसे दांतों वाले लोग संपत्ति के मामले में भी धनी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि जिन लोगों के दांत बाहर की ओर निकले होते हैं, वह काफी ज्यादा बोलते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि ये लोग ज्यादा बोलने की आदत की बदौलत अपनी बात मनवा लेते हैं। साथ ही, लोग उनकी बातों से प्रभावित भी हो जाते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों के दांत सीधे और सपाट होते हैं, वे भी धनवान होते हैं। हालांकि, इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है।