Samudrik Shastra: बुद्धिमान और भाग्यशाली होते हैं ऐसे माथे वाले लोग


By Sahil29, Nov 2023 08:00 AMnaidunia.com

सामुद्रिक शास्त्र

जिस तरह ज्योतिष में कुंडली देखकर व्यक्तित्व का पता चल सकता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के अंगों की बनावट से गुणों और अवगुणों का पता चलता है।

बुद्धिमान लोगों की पहचान

सामुद्रिक शास्त्र में बुद्धिमान लोगों की पहचान बताई गई है। दरअसल, आप किसी व्यक्ति के माथे की आकृति को देखकर उसकी बुद्धिमता का अनुमान लगा सकते हैं।

विशाल माथे वाले लोग

उच्चे और बड़े माथे वाले दिखने में सुंदर होते हैं। साथ ही, इन्हें भाग्यवान भी माना जाता है। बुद्धिमान होने के मामले में भी ये किसी से कम नहीं होते हैं।

समाज में अलग स्थान

विशाल माथे वाले लोग स्वभाव से चतुर होते हैं। अपनी बुद्धिमता के बदौलत ये लोग समाज में अपना अलग स्थान कायम कर लेते हैं।

छोटे माथे वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, छोटे माथे वाले लोग आर्थिक समस्याओं से परेशान रहते हैं। जीवन के दुख भी इनका पीछा नहीं छोड़ते हैं।

अच्छा लाइफ पार्टनर

छोटे माथे वाले लोग लाइफ पार्टनर के मामले में लक्की होते हैं। ऐसे लोगों की पत्नी समझदार, सुंदर और सुशील होती है। पत्नी की वजह से इनके जीवन में सुख आते हैं।

पतले माथे वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र में जिक्र है कि जिन लोगों का माथा पतला और छोटा होता है। ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं। ये सभी से तमीज से बात करना पसंद करते हैं।

आगे की तरफ माथा

कुछ लोगों का माथा आगे की तरफ ज्यादा होता है। ऐसे लोग रचनात्मक होते हैं और हर चीज को लेकर जिज्ञासु रहते हैं। इन्हें नए चैलेंज लेना पसंद होता है। इसी वजह से ये करियर में सफलता हासिल करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2023 के अंत में बदलेगा 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगी नौकरी