आंखों के रंग से खुलते हैं जिंदगी के कई रहस्य


By Sahil18, Jun 2024 12:45 PMnaidunia.com

आंखों के रंग से जुड़े रहस्य

सामुद्रिक शास्त्र में आंखों के रंग और बनावट का खास महत्व माना जाता है। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन आंखों के रंग से भी किसी के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है।

नीली आंखों वाले इंसान

जिनकी आंखें नीली होती हैं वह जीवन में स्थिरता की तलाश में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों को शांति बेहद प्रिय होती है और ये खुद को लड़ाई-झगड़े से दूर रखते हैं।

मददगार स्वभाव

नीली आंखों वाले हमेशा दूसरों की मदद करते हैं। कई बार यह दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।

ग्रे आंखों वाले लोग

जिन लोगों की आंखें ग्रे यानी सलेटी रंग की होती है उन्हें नई चीजों को ट्राई करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, ऐसे लोग स्वभाव से मिलनसार होते हैं।

पीले रंग की आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हल्की पीली आंखों वाले लोगों को मौज-मस्ती करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग साहसी भी होते हैं।

भूरी आंखों वाले कैसे होते हैं?

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो भूरी आंखों वाले इंसान अपने हिसाब से जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसी आंखों वाले लोग प्यार को भी महत्व देते हैं।

काली आंखों वाले लोग

जिन लोगों की आंखें काली होती हैं उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। यह लोग हर निर्णय विचार-विमर्श करने के बाद लेते हैं।

हरी आंखों वालों का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हरी आंखों वाले अपनी जिंदगी की बातों को रहस्य रखना पसंद करते हैं। उनके मन में क्या चल रहा है कोई अनुमान नहीं लगा सकता है।

आंखों के रंग से व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी जानकारी का पता लगता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूसरों की ये चीजें न करें इस्‍तेमाल, आती है कंगाली